फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा सांड़, तीन घंटे की मशक्कत से बाहर निकाला

विज्ञापन
4-मंसूरपुर में.गड्ढे में गिरे सांड को देखते हुए ग्रामीण
विज्ञापन
एसडीएम खतौली के निर्देश पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। रेलवे लाइन के किनारे विद्युत पोल लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में शनिवार को एक सांड़ गिर गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को निकाला गया।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के किनारे विद्युत पोल लगाने के लिए कुछ गड्ढे खोदे गए हैं। शनिवार को एक सांड़ 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन नहीं निकल पाया। इसकी सूचना एसडीएम खतौली सुबोध कुमार, मंसूरपुर थाना प्रभारी रोजन त्यागी और मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित को दी गई। रेलवे विभाग के बिजली लाइन बिछा रहे अधिकारी भी मौके पर जेसीबी लेकर पहुंच गए। तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें