फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अस्पताल में छेड़छाड़ और बंधक बनाने वाले कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर में हापुड़ रोड स्थित मैक्स केयर अस्पताल के कर्मचारी अरमान और फिरोज के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपियों पर एक महिला से छेड़छाड़ विरोध पर मारपीट और महिला व उसके देवर को बंधक बनाने का आरोप है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन

लोहिया नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को प्रसव के लिए हापुड़ रोड स्थित अस्पताल में पांच सितंबर को भर्ती कराया गया था। महिला की देखभाल के लिए जेठानी अस्पताल में रुकी थी। आरोप है कि छह सितंबर की शाम अस्पताल के कर्मचारी अरमान और फिरोज महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज की। महिला ने अपने देवर को घटना की जानकारी दी।
शनिवार को देवर महिला के साथ आरोपियों के पास पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों को एक कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की थी। शोर-शराबा सुनकर वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाया था। रविवार को महिला थाने पहुंची और तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। रात तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, गौरव गुप्ता, नीटू आदि थाने पहुंच गए थे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें