फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रात 12 बजे बरसे बदरा, दो दिन और होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दिया। सूरज की तपिश ज्यादा होने के कारण गर्मी परेशान कर रही थी। शाम को करीब छह बजे अचानक से मौसम बदला और आसमान पर बादल छाए और अंधेरा हो गया। रात 12 बजे बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

दिन में मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी के चलते दिन का तापमान सितंबर में पहली बार 36 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो गई। मेरठ का एक्यूआई 83, जयभीमनगर 86, गंगानगर 73, पल्लवपुरम 91, दिल्ली रोड 100, बेगमपुल 98 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह से ही उमस और गर्मी ज्यादा बनी हुई थी। तेज हवा और बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें