फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने पर हस्तिनापुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/लखनऊ। हस्तिनापुर के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे अरुण कुमार के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनके खिलाफ शासन ने 2020 में समस्त चल-अचल संपत्तियों की खुली जांच करने का आदेश विजिलेंस को दिया था। विजिलेंस ने जुलाई, 2021 को शासन को सौंपी अपनी रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की अनुमति मांगी थी। शासन की अनुमति के बाद अरुण कुमार के खिलाफ विजिलेंस के मेरठ सेक्टर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मेरठ के हस्तिनापुर स्थित प्रभात नगर निवासी अरुण कुमार की 2006 से 2021 तक अर्जित की गई कुल चल-अचल संपत्तियों की खुली जांच विजिलेंस ने की थी। जांच में पाया गया कि हस्तिनापुर नगर पंचायत का अध्यक्ष रहने के दौरान अरुण कुमार ने अपनी आय से समस्त वैध स्रोतों से कुल 36,32,589 रुपये की आय अर्जित की थी। इस अवधि में उन्होंने संपत्तियों को अर्जित करने और भरण-पोषण में कुल 48,42,017 रुपये व्यय किए। उन्होंने अपनी आय से 33 प्रतिशत अधिक व्यय किया। विजिलेंस ने उनसे जवाब तलब किया तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें