फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर सरकारी रायफल से फायर करने के मामले में वनकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार पर सरकारी रायफल से फायर करने के मामले में वनकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सरधना। पांच दिन पूर्व गंगनहर पुल के निकट वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पेड़ों के कटान की मजदूरी को लेकर वनकर्मी द्वारा सरकारी रायफल से ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप है। इस मामले में बुधवार को सीओ के आदेश के पर पुलिस ने वनकर्मी पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी वनकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
कुलंजन गांव निवासी एवं ठेकेदार फुरकान ने तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह टेहरकी निवासी ठेकेदार नकुल चौहान ने कॉल कर उसे नंगला आर्डर रोड पर बारिश व तेज हवा के दौरान गिरे कुछ पेड़ों को काटने के लिए कहा। पेड़ों का कटान कराकर व वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुुंचा। उसने मजदूरी के सात हजार रुपये मांगे, जिस पर वन कर्मी गुलशन ने उनके साथ अभद्रता की और सरकारी लाइसेंसी रायफल से उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन कर्मी गुलशन का आरोप है कि ठेकेदार काटे गए पेड़ों को अपने घर ले जा रहा था। जिसे टोका तो उस पर 30-40 लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। बुधवार को सीओ के आदेश पर ठेकेदार फुुरकान पर पुलिस ने वनकर्मी गुलशन चौधरी के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी सरधना संजय चौधरी का कहना कि वनकर्मी के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें