फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: लाॅकडाउन के उल्लंघन को लेकर 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सात लोगों का शांतिभंग में चालान

Tue, 12 May 2020 03:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी थाना भवन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार को लाॅकडाउन के उल्लंघन महामारी अधिनियम के तहत 13 नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये सभी जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र की एक मस्जिद में एकत्र होकर नमाज अदा कर रहे थे। दूसरी ओर गांव मन्नूगढ़ में सोमवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और पथराव के बाद सात लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।

विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर में मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने 13 नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

झिंझाना थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया की सोमवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गुज्जरपुर में स्थित मस्जिद में कुछ लोग इकट्ठा होकर नमाज पढ़ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की थी। जांच में सूचना सही पाई गई।
विज्ञापन


इस मामले में गांव के उमरदीन, महबूब,आजम, गुलशेर , आसिफ, बिल्लू असार, हाजी इस्लाम, सलीम, रुस्तम,जबरदीन, मोहसिन, जीशान औरदो अज्ञात के खिलाफ लॉक डाउन का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

मारपीट-पथराव में सात लोगों का शांति भंग में चालान
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मन्नूगढ़ में सोमवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया था। इस घटना में 7 लोग दीपक, मोहन, रेशमा, रवि, मांगेराम, ओमपाल और राजा घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया इस मामले में  एक पक्ष से मोहन, ओमपाल और राजा दूसरे पक्ष से इरफान, साकिब, इकबाल, और इदरीश को पकड़कर सभी का शांति भंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें