रविवार को एसएसपी के आदेश पर इंचौली थाने में अस्पताल संचालक डॉ अमित जैन निवासी गंगानगर के खिलाफ धारा188, 295-ए व 505(3) के तहत इंचौली थाने मुकदमा दर्ज किया गया है।
रस्पष्टीकरण देकर जताया खेद
कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर अस्पताल संचालक ने 18 अप्रैल को विज्ञापन देकर स्पष्टीकरण दिया था। कहा कि विज्ञापन का उद्देश्य किसी भी धर्म को लोगों को ठेस पंहुचाना नहीं था। अगर ऋटुवश ऐसा संदेश पंहुचा है तो अस्पताल प्रबंधन उसके लिए दिल से खेद प्रकट करता है। किसी की भावना को तनिक भी ठेस पंहुची है तो प्रबंधन क्षमाप्रार्थी है।
पुलिस की तरफ से इंचोली थाने में अस्पताल के मालिक डॉ. अमित जैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात