फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के उम्मीदवार व उसके भाई पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के उम्मीदवार व उसके भाई पर मुकदमा
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गांव तारापुर में ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार तथा उसके भाई द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने तथा प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति के बिना एक ही स्थान पर भीड़ जुटाने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव तारापुर में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी संजीव व उसके भाई सुरेंद्र पर प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति के बिना तथा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए एक ही स्थान पर बिना मास्क के भीड़ जुटाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया किया है। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों को भी हिदायत दी गई है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के अगर पांच से ज्यादा व्यक्ति एक जगह पर एकत्रित किए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत चुनाव में सभी उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। जिस पर अंकुश लगाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए थाना पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें