फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक पर ठेला संचालक ने ब्लेड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा नेताओं ने ब्रह्मपुरी थाने पर किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में मुकेश भारद्वाज पर शुक्रवार शाम ठेला संचालक छोटू उर्फ इश्तयाक ने लघुशंका का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

हरिनगर निवासी मुकेश भारद्वाज ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह बीमार है शाम के समय वह किसी काम से कबाड़ी बाजार की ओर जा रहे थे। वह गली के कोने पर लघुशंका करने लगा। आरोपी छोटू नमकीन का ठेला लगाता है। आरोपी ने उसे लघुशंका करने के लिए मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी होने पर आरोपी ने उस पर ब्लेड से हाथों पर हमलाकर घायल कर दिया। सूचना पर भाजपा नेता राकेश गौड, पार्षद राजीव गुप्ता काले, पार्षद अरुण मचल, हिमांश शर्मा, विशाल वर्मा आदि ने थाने पहुंच कर हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी की तलाश की। लेकिन आरोपी ठेला लेकर भाग गया था। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें