फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का फटा टायर, छोटा हाथी में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर के मेरठ दिल्ली-एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार शाम गाजियाबाद से मेरठ आ रही कार का अचानक टायर फट गया। इसके बाद कार ने आगे चल रहे छोटे हाथी में टक्कर मारने के बाद एक्सप्रेसवे किनारे लगी रेलिंग में घुस गई। टक्कर लगने के बाद छोटा हाथी भी अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गया।
हादसे में कार चालक लवप्रीत और छोटा हाथी चालक राजेंद्र निवासी मोदीनगर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के दौरान एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन से दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर रूट क्लीयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाणा के करनाल जिले के असंदशहर निवासी लवप्रीत सिंह गाजियाबाद में कैब चलाते हैं। लवप्रीत के अनुसार वह बृहस्पतिवार को बहन से राखी बंधवाने कासमपुर कंकरखेडा जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर काशी गांव के पास अचानक कार टायर फट गया जिसके बाद कार की टक्कर छोटे हाथी से हो गई। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि कार का टायर फटने से हादसा हुआ था पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें