कारों से गायब रजिस्ट्रेशन नंबर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में परिवहन नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। सुबह से शाम तक पुलिस चौराहों पर वाहनों की जांच करने में व्यस्त रहती है। लेकिन ऐसे वाहनों पर बिल्कुल नजर नहीं होती, जो खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते घूम रहे हैं।
ऐसे ही सच को उजागर करने वाले कुछ फोटो हमारे सुधि पाठक रामकुमार शर्मा एडवोकेट ने अमर उजाला को भेजे। जिसमें एक गाड़ी जिसकी नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर के बजाय गुर्जर लिखा था।
पाठक के अनुसार यह गाड़ी मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर दौड़ रही थी, जबकि दूसरी गाड़ी जिस पर 'किसान' लिखा है, वह शहर के वीआईपी क्षेत्र मंडलायुक्त आवास मार्ग पर दौड़ रही थी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ट्रैफिक पुलिस की नजर इन गाड़ियों पर नहीं जाती या फिर शहरवासियों को कानून की जरा भी परवाह नहीं रही है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/