हस्तिनापुर। होली के पावन अवसर पर मालीपुर स्थित गो आश्रय स्थल पर गो सेवा परिवार की ओर से केयरटेकर को मिठाइयां वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने गोवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाकर उनके प्रति अपनी आस्था व्यक्त की तथा उनकी सुरक्षा और सेवा का संकल्प लिया। गो सेवा परिवार के सदस्य प्रदीप बवेजा ने बताया कि आश्रय स्थल पर कार्यरत केयरटेकर पूरे समर्पण भाव से गोवंश की देखभाल करते हैं। त्योहारों और विशेष पर्वों पर उन्हें सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर नीरज गुलाटी, राजीव बत्रा, तरुण बवेजा, जोगिंदर गहलोत और हंसराज गहलोत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।