मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी सूरज ने थाने में दी तहरीर में पत्नी के दूसरे युवक के साथ जाने का आरोप लगाया है। साथ ही जेवर आदि भी साथ ले गई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला हीरालाल निवासी सूरज ने तहरीर में बताया कि घर में छोटे भाई की शादी की तैयारी चल रही है। पत्नी आशा 28 फरवरी को घर में अकेली थी। पत्नी ने गांव उपेड़ा बाबूगढ़ छावनी निवासी युवक को बुलाकर में घर रखे भाई की बहू के लिए तैयार कराए गए जेवर करीब 4 तोला, अपना समस्त, घर में रखे करीब 42 हजार रुपये नकद, बेटे ध्रुव, घर का समस्त सामान आदि लेकर घर को खुला छोड़कर कहीं चली गई। घर लौटने पर उसे जानकारी हुई, काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।