फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : भूलकर भी मत खाना व्रत के लड्डू, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे

Thu, 28 Sep 2017 09:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
माधवपुरम में फर्श पर बनते गुड़ और चौलाई के लड् डू और जांच करते अ‌धिकारी
विज्ञापन
मेरठ में गंदगी में मिठाइयां, फर्श पर व्रत के लड्डू तैयार हो रहे हैं शहर में। जिन लड्डू को व्रत में शुद्ध समझकर हम इस्तेमाल करते हैं, उन चौलाई के लड्डूओं को बनते देखकर आप व्रत तो दूर, सामान्य खाने से भी मना कर देंगे। इस तरह गंदगी में मिठाई या खाद्य पदार्थ बनाकर ये लोग स्वास्थ्य के साथ लोगों की आस्था से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम कारखानों में पहुंची तो ये हालत नजर आयी। चौलाई के लड्डू इस तरह बनते देखकर टीम भी दंग रह गई।  
विज्ञापन


टीम ने दिल्ली रोड स्थित दो कारखानों में छापेमारी कर गुड़, चौलाई के लड्डू, मटर, चने की दाल और नमकीन के सैंपल ले लिए। जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने तक कारखाना बंद करा दिया गया है।

पढ़ें : देखिए, तीर, धनुष की जगह फावड़ा चलाते नजर आए राम और लक्ष्मण
विज्ञापन

गोदाम में छापेमारी की

ऐसी गंदगी में बनते हैं लड्डू
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने दोपहर में माधवपुरम में विनोद कुमार के गोदाम में छापेमारी की। जहां से गुड़, चौलाई के लड्डू और नमकीन के नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि गुड़ के चौलाई के लड्डू जहां बनाए जा रहे थे, वहां गंदगी थी। फर्श पर गुड़ और चौलाई का दाना पड़ा हुआ था और कारीगर लड्डू बना रहे थे। इसी जगह लोग आ जा रहे थे। इनके सैंपल लेकर कारखाने के बंद कराने के निर्देश दिए गए।

​गंदगी में बनाए जा रहे खाद्य पदार्थ 
मेरठ। गंदगी में बन रहे खाद्य पदार्थों को खरीदने से रोकने के लिए एफएसडीए लोगों को जागरूक करेगा। साथ ही दुकानदारों को भी साफ-सफाई की हिदायत देते हुए कार्रवाई करेगा। एफएसडीए ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। मिठाई आदि खाद्य पदार्थ बनाने वाले उनके रडार पर होंगे। मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित कंचन बंसल के कारखाने में भी छापेमारी की गई, जहां से चने की दाल और मटर की दाल के सैंपल लिए गए। इस कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार, दर्पण कुमार, वाईडी आर्य और वैभव शर्मा मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें