कार सवार पुलिसकर्मी ने नशे में दो वाहनों में टक्कर मारी, दो महिला सहित चार लोग घायल
खरखौदा। बुधवार रात नशे में कार सवार पुलिसकर्मी ने मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर लोहिया नगर सब्जी मंडी के सामने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह समझाका समझौता कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया।
फफूंड़ा निवासी शादाब व जुबैदा और गांव जाहिदपुर निवासी अपने परिजन के साथ आसमा अलग-अलग बाइक पर सवार होकर मेरठ की ओर से अपने-अपने गांव आ रहे थे। लोहिया नगर सब्जी मंडी के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों महिला सहित चार लोग घायल हो गए। भीड़ ने कार सवार युवक को दबोच लिया। घायल पक्ष के अनुसार कार सवार हापुड़ में तैनात एक पुलिसकर्मी है जो नशे में में मिला। भीड़ ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। उधर, मामला विभाग का होने के कारण पुलिस ने पीड़ित पक्षों पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया तथा मामले को रफा-दफा कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह के अनुसार घायल पक्ष बिना किसी कार्रवाई के ही समझौता कर लौट गए।