फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना रोड पर कार सवारों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार को किया सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना सरधना क्षेत्र की सरधना रोड पर शुक्रवार को एक कार सवारों द्वारा खुलेआम सड़क पर स्टंट किया गया। इस कारण सड़क पर अन्य राहगीरों को समस्या का सामना उठाना पड़ा। स्टंट का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रही कार नंबर के आधार पर न्यू सैनिक विहार निवासी योगेंद्र की कार को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन

सरधना रोड पर शुक्रवार सुबह एक कार सवारों ने स्टंट कर सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। एक युवक ने कार की छत से बाहर खड़ा होकर स्टंट किया। स्टंट के दौरान लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। सड़क पर जाम के हालात हो गए। स्टंट की वजह से कई लोग सड़क हादसे का शिकार होने से बचे राहगीरों ने सड़क किनारे खड़े होकर अपने आप को बचाया। एक राहगीर ने स्टंट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस चालक की तलाश में लग गई। सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के माध्यम से पुलिस न्यू सैनिक विहार में पहुंची। पुलिस कार को लेकर थाने आ गई। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि कार को सीज कर दिया गया है। आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें