फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बस की टक्कर से कार पलटी, कार सवार महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को दशरथपुर गांव के सामने एक प्राइवेट बस की टक्कर से कार पलट गई। हादसे में कार सवार भाई-बहन और महिला का 10 वर्षीय बेटा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मोड़ निवासी गौरव अपनी बहन और 10 वर्षीय भांजे के साथ मोदीपुरम रैपिड स्टेशन से कार द्वारा मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। जब उनकी कार हाईवे पर दौराला थाना क्षेत्र में दशरथपुर गांव के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि महिला और बालक को चोटें आई हैं, जबकि चालक गौरव को मामूली चोट लगी।
दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं , बस में सवार सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें