फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: हरिद्वार घूमने जा रहे सात दोस्तों की कार पलटी, दो की मौत और पांच घायल

Fri, 28 Mar 2025 09:10 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

कार सवार सात युवक गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात दो बजे रायपुर नंगली के पास हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी ओर पलट गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रतनपुरी क्षेत्र में रायपुर नंगली के पास तेज रफ्तार होंडा अमेज कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार  मोहित (22) पुत्र रोहताश निवासी विजयनगर, गाजियाबाद और कुणाल (25)  पुत्र मनोज पाल निवासी बिहारीपुर, गाजियाबाद की मौत हो गई। हादसे में कार सवार पांच अन्य युवक गंभीर घायल  हो गए।

विज्ञापन


कार सवार सात युवक गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात दो बजे रायपुर नंगली के पास हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी ओर पलट गई। पुलिस ने घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें