फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर रजबहे में पलटी कार, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
सरधना। मेरठ करनाल हाईवे पर रजबहे में पलटी कार।  संवाद
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित गांव बुबकपुर के पास शनिवार रात को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रजबहे में पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को सरधना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगेश पुत्र वेदपाल निवासी रतौली, रिजवान पुत्र युसुफ निवासी नानू और अमित पुत्र नत्थन निवासी सरूरपुर एक ही कार में सवार होकर मेरठ से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन गांव बुबकपुर के निकट पहुंचा तो कार अचानक अनियंत्रित होकर रजबहे में जा गिरी। हादसे के समय मौके पर मौजूद राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन लोगों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को सरधना सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें