फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, टेंपो सड़क पर पलटा

विज्ञापन
कार की टक्कर के बाद सड़क पर पलटा टेंपो। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
दौराला/परीक्षितगढ़(मेरठ)। दो सड़क दुर्घटना में दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों घटना में टक्कर मारने वाले वाहन चालक फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन

दौराला के सिवाया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बृहस्पतिवार देर रात एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। कुलंजन गांव निवासी अनिल पुत्र रामानंद अपने बेटे पुनीत के साथ बृहस्पतिवार देररात बाइक से कंकरखेड़ा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सिवाया गांव के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घायलों को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अनिल के बड़े बेटे गोविंद ने दौराला थाने पर तहरीर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, किठौर-परीक्षितगढ़ मार्ग बढ़ला डेयरी पर कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार व 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। कार सवार मौके से फरार हो गया। ग्राम आलमगिरपुर बढ़ला निवासी घनश्याम शर्मा पुत्री रीया के साथ बाइक से किठौर जा रहे थे। परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग बढ़ला डेयरी के समीप कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। चालक कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकितसकों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में तहरीर नहीं आई है।
ओवरटेक के दौरान टक्कर के बाद टेंपू पलटा, कार दुकान में घुसी
मवाना। हस्तिनापुर रोड पर सुबह स्कॉर्पियो व टेंपो की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी वहीं टेंपो पलट गया7 धटना में 11 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर निवासी शिवा पुत्र अनिल मवाना से टेंपो लेकर हस्तिनापुर जा रहा था। उसने एक रोडवेज बस को ओवरटेक किया। तभी सामने से आ रही स्कार्पियो कार से टेंपो टकरा गया। टक्कर के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया जबकि अनियंत्रित हुई कार एक दुकान में जा घुसी। कार की चपेट में आकर 11 वर्षीय बाकिा अन्नू पुत्री अरविंद घायल हो गई। जिसे पुलिस ने लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद कार चालक व उसका साथी मौके से फरार हो गया। लोगों के मुताबिक कार में एक शादी समारोह के लिए मंडी से खरीदी गई सब्जियां भरी हुई थीं। हालांकि इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

अनियंत्रित हुई स्कारपियो कार दुकान में घुसी हुई। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें