मेरठ। शताब्दीनगर सेक्टर एक निवासी अजीत परतापुर की एक कंपनी में सफाई कर्मचारी है। मंगलवार दोपहर अजीत तीन युवकों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी युवक ने नुकीली चीज से अजीत पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से अजीत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। अजीत की गंभीर हालत को देखकर आरोपी युवक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद