फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार टैंकर की भिडंत, चार घायल

विज्ञापन
बिजली बम्बा रोड पर कार व कैंटर मे हुई भिडंत
विज्ञापन
मेरठ/परतापुर।
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर बुधवार को कार-टैंकर की भिड़ंत में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कई घंटे तक बिजली बंबा बाईपास पर जाम लगा रहा। बाद में परतापुर, ब्रह्मपुरी पुलिस ने जाम खुलवाया।
बुधवार दोपहर दिल्ली की ओर से आ रहे स्विफ्ट कार सवार युवक बिजली बंबा बाईपास की तरफ जा रहे थे। कार में चार युवक सवार थे। बताया जाता है कि जैसे ही कार जैनपुर गांव के पास पहुंची, तभी ओवरटेक के प्रयास में कार सामने से आए कैंटर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद वहां चीख पुकार मच गई। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। कैंटर सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। इंस्पेक्टर परतापुर एपी मिश्रा ने बताया कि स्विफ्ट कार सवार घायलों की पहचान परवेज पुत्र कलुआ, परवेज पुत्र शाहिद, छुट्टन निवासी फरीदपुर गाजियाबाद व महताब पुत्र कलुआ निवासी अतराड़ा के रूप में हुई है। इसमें कई की हालत गंभीर है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद बिजली बंबा बाईपास पर लगे कई किलोमीटर लंबे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी। कई घंटे तक पुलिस जाम से जूझती रही। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें