फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद की झपकी से बिजली खंभे में घुसी कार, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
नींद की झपकी से बिजली के खंभे में घुसी कर
विज्ञापन
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में गढ़ मार्ग पर सब्जी मंडी में रविवार सुबह तड़के 4:00 बजे चालक को नींद की झपकी लगने से कार रांग साइड जाकर बिजली के खंभे से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा पूरी तरह से उखड़ गया और ट्रांसफार्मर तेज धमाके साथ नीचे गिर गया। गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर कार पर नहीं गिरा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रांसफार्मर गिरने से कस्बे में करीब 19 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग की टीम ने रात करीब 8:00 बजे बिजली आपूर्ति शुरू कराई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कस्बा शाहजहांपुर में गढ़ मार्ग पर रविवार तड़के गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और रांग साइड में जाकर बिजली खंभों से जा टकराई। ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ नीचे गिर गया। लोगों को कुछ समय तो समझ ही नहीं आया। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन किसी ने बिजली के आपूर्ति के चलते कार के पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद लोगों ने कार के पास जाकर देखा तो सभी सुरक्षित दिखे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से तीन लोगों को बाहर निकाला। बताया गया कि कार सवार सभी लोग मेरठ के निवासी थे। चालक को अचानक नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। गनीमत रही कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी किसी को खराेंच तक नहीं आई। हादसे में बिजली का खंभा और ट्रांसफार्मर गिरने के कारण शाहजहांपुर में करीब 19 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई।

नींद की झपकी से बिजली के खंभे में घुसी कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें