फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओवरटेक करते ट्रक से टकराई कार, पांच घायल, बच्ची की हालत गंभीर

विज्ञापन
दौराला - हाईवे पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 (दिल्ली-देहरादून) पर गांव वलीदपुर-मटौर के बीच बुधवार को ओवरटेक करते समय एक कार और ट्रक की टक्कर में कार चालक और दिल्ली निवासी एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए यातायात सुचारू कराया।
बिजनौर के गांव जलालपुर निवासी नदीम टैक्सी चालक हैं। वह दिल्ली से कोटद्वार की ओर जा रहा था। कार में दिल्ली निवासी मंदीप रावत अपनी पत्नी सुमेरा और दो बेटियां गार्गी व समृद्धि के साथ सवार थे। कार वलीदपुर-मटौर के बीच पहुंची तो तभी पीछे से आए ट्रक ने ओवरटेक किया। इस दौरान कार डिवाइडर के साथ चल रही थी। ट्रक के अचानक आगे आने से कार उसके सामने आ गई और टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए, जिनमें गार्गी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक भरतपुर निवासी प्रेमपाल को हिरासत में ले लिया है और दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाया। सभी घायलों को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि चालक पुलिस हिरासत में है। लिखित शिकायत प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें