फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर खड़ी एनएचआई की गाड़ी से कार टकराई, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट:- गाजियबााद के ध्यानार्थ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा(मेरठ)।मेरठ- पौड़ी एनएच-34 पर झुनझुनी पुल के पास सोमवार को हाईवे पर खड़ी एनएचआई की गाड़ी से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मवाना के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी जगजीत कौर पुत्री गुरु चरण सिंह अपनी मां अनित कौर के साथ कार से गाजियाबाद से तारापुर रामराज अपनी नानी के घर जा रही थीं। झुनझुनी पुल के पास पहुंचने पर एनएचआई की गाड़ी हाईवे पर बीच में खड़ी थी। इसी दौरान उनकी कार पीछे से एनएचआई की गाड़ी में जा टकराई। टक्कर लगने से कार सवार जगजीत कौर और उनकी मां अनित कौर घायल हो गईं।
विज्ञापन

वहीं एनएचआई की गाड़ी में सवार बहसूमा निवासी लेबर सुनीता और पूजा तथा सुपरवाइजर पंकज भी हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए मवाना स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि हाईवे पर खड़ी एनएचआई की गाड़ी पर डिपर या अन्य चेतावनी संकेत नहीं लगा था। कार सवारों का आरोप है कि इसी वजह से उन्हें सड़क पर खड़ी गाड़ी का पता नहीं चल सका और हादसा हो गया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष तहरीर नहीं आई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें