फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत साइड से आई कार, डेढ़ घंटे लगा जाम  

Tue, 03 Oct 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे पर देर शाम गलत साइड से आई एक कार ने करीब डेढ़ घंटे तक लोगों को जाम में फंसाए रखा। कुछ ही देर में करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे यात्री परेशान रहे। वहीं दूसरी ओर पुलिस जाम से बेखबर रही। बाद में कुछ व्यापारियों ने जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब साढे़ छह बजे हाईवे पर पल्हैड़ा चौराहे पर एक वेगनआर कार गलत साइड से आ घुसी। कार चालक की देखादेखी में कई वाहन गलत साइड आ गए। देखते ही देखते जाम मेरठ की ओर पल्लवुपरम फेज वन तक और दौराला की ओर दुल्हैड़ा चुंगी तक लग गया। जाम में बड़े तो दूर छोटे वाहन भी फंसते चले गए। इसके चलते एक साइड पूरी तरह बंद हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक जाम में वाहन रेंगते नजर आए। भयंकर जाम के बाद भी पल्लवपुरम पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जब हाईवे पर एक ओर निकलना मुश्किल हो गया, तब पल्हैड़ा चौराहे के व्यापारी आए और जाम खुलवाया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि मोदीपुरम क्षेत्र का मुख्य चौराहे होने के कारण यहां पर शाम को अक्सर जाम लगता है, लेकिन पुलिस कोई ध्यान नहीं देती है। इसके चलते कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें