फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 06 Nov 2018 05:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कार और रोडवेज बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास रोडवेज बस ने इको कार में सामने से टक्कर मार दी। कार में सवार चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने कार की खिड़की तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर भाग निकला। बस में सवार 7-8 यात्रियों को भी मामूली चोटें आई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर मार्ग आवागमन के लिए खुलवाया। 

विज्ञापन

 
बनारस निवासी गोपाल पुत्र बद्री प्रसाद ने बताया कि वह ईको कार चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार को वह कार लेकर सहारनपुर से दिल्ली जा रहा था। कार में बिहार के छपरा निवासी छोटू पुत्र अखिलेश भी सवार था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव से आगे निकले तो दिल्ली की तरफ से आ रही साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस ने इको कार में सामने से टक्कर मार दी। कार में सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर जाम लग गया। लोगों ने कार की खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

वहीं चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर आवागमन शुरू कराया। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर भाग निकला। बस में सवार 7-8 यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। उनके नाम पता नहीं चल सके। इस संबंध में अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बाप-बेटा घायल 
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा मंदिर के पास खेत में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में चालक नितिन व उसका पिता रमेश निवासी गौरीपुर घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें