लखनऊ में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यना
मेरठ। कैंट विधानसभा के विधायक अमित अग्रवाल ने सोमवार को अपनी विधानसभा के सभी छह मंडल अध्यक्षों के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने मेरठ कैंट विधानसभा के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी मंडल अध्यक्षों का परिचय प्राप्त किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, कंकरखेड़ा मंडल अध्यक्ष सहंसरपाल, मुल्तान नगर मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, छावनी मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, पटेल नगर मंडल अध्यक्ष अनुराग विश्नोई, गंगानगर मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर उपस्थित रहे। संवाद
लखनऊ में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यना