कैंट बोर्ड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को पांच नए वाहन मिल गए। इन वाहनों के मिलने से कूड़ा आदि उठाने में कर्मचारियों को मदद मिलेगी। सोमवार को कैंट बोर्ड ऑफिस में मुख्य अतिथि बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने पांचों गाड़ियों की चाबी ड्राइवरों को सौंपकर उन्हें रवाना किया। इन गाड़ियों में चार मैजिक हैं और एक बड़ी गाड़ी है। एक गाड़ी को उपाध्यक्ष ने गांधी पार्क के लिए दिया है। कार्यक्रम में कैंट बोर्ड सीईई अनुज सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कैंट बोर्ड सदस्य बुशसरा कमाल, अनिल जैन, धर्मेंद्र सोनकर और कर्मचारी मौजूद रहे।