फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट के हर वार्ड में लगेगा स्वच्छता बूथ, फेसबुक पेज पर कर सकेंगे शिकायत

Sun, 29 Jan 2017 02:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगले सप्ताह से कैंट बोर्ड के हर वार्ड में स्वच्छता बूथ लगाए जाएंगे। बूथ पर स्वच्छता से जुड़ी जानकारी के अलावा लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। कैंट बोर्ड ने दो साल का प्लान तैयार किया है। छह महीने के कामों का कैलेंडर जारी किया जाएगा। बोर्ड की वेबसाइट अपग्रेड की जा रही है। फेसबुक पेज और ट्विटर एकाउंट पर भी शिकायत भेजी जा सकेंगी। प्रचार, प्रसार के लिए कैंट बोर्ड हाईटेक तरीके अपना रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान को लेकर कैंट बोर्ड ने प्लान तैयार किया है। इसी क्रम में अगले सप्ताह से छावनी के सभी सात वार्डों में स्वच्छता बूथ स्थापित किए जाएंगे। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव के मुताबिक बूथ पर स्वच्छता से जुड़ी जानकारी और पंफलेट दिए जाएंगे। इस दौरान मेडिकल हेल्थ कैंप भी लगाया जाएगा। डॉक्टर निशुल्क परामर्श देंगे। दवाई का वितरण भी किया जाएगा। योजना यह है कि बूथ पर बोर्ड के कर्मचारी के अलावा वार्ड के मेंबर भी मौजूद रहें। समस्याओं का समाधान किया जाए। कैलेंडर में डेट के हिसाब कहां पर कब और क्या काम होना है, यह तय किया गया है। सीईओ का कहना है स्कूलों में हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। शुरुआत कैंट बोर्ड के स्कूलों से की जाएगी। बाद में कैंट के सभी स्कूलों में हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे।  

हाईटेक होने की ओर
शिकायत के लिए संतुष्टि एप की लांचिंग के बाद बोर्ड अब स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत नाम से एक एप लांच करने जा रहा है। स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एप पर बातचीत होगी। सुझाव लिए जाएंगे। कैंट बोर्ड का फेसबुक पेज और ट्विटर एकाउंट तैयार हो गया है। वेबसाइट को डायनेमिक किया जा रहा है। ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा जल्द मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें