फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर मार्ग पर ट्रक में कैंटर ने मारी टक्कर, परखच्चे उड़े, चालक को मामूली चोट

विज्ञापन
गंगनहर मार्ग पर ट्रक से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कैंटर। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात कपसाड़-सलावा गांव के बीच एक कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर उसी ट्रक से टकरा गया। ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ गंगनहर की ओर झुक गया। वहीं, कैंटर के परखच्चे उड़े गए। रास्ता पूरी तरह बंद होने के कारण जाम लग गया। शनिवार को 13 घंटे बाद दोपहर एक बजे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी चालक अनिल शुक्रवार रात करीब 12.15 बजे ट्रक में नमक लादकर गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से होते हुए खतौली की तरफ जा रहा था। सलावा कपसाड़ गांव के बीच पहुंचने पर ट्रक खराब हो गया। उसने ट्रक सड़क किनारे लगा लिया। इसी दौरान फरीदाबाद से मुजफ्फरनगर जा रहे एक कैंटर ने तेज गति में ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी सामने से दूसरा वाहन आ गया। वाहन को बचाने के प्रयास में कैंटर चालक नियंत्रण खो बैठा और खराब खड़े ट्रक से टकरा गया। ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ गंगनहर की ओर झुक गया। घटना में कैंटर के आगे से परखच्चे उड़ गए। कुछ देर में बारिश हो गई। जिससे सड़क किनारे पानी भर गया। एक अन्य वाहन ने वहां से निकलने का प्रयास किया तो वह भी दुर्घटना वाली जगह फंस गया। जिससे मार्ग पूरी बंद हो गया। रात से ही जाम लगना शुरू हो गया। शनिवार दोपहर बाद करीब एक बजे ट्रक व कैंटर को सड़क से हटाया गया। जिसके बाद करीब 13 घंटे बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका। घटना में कैंटर चालक दिनेश और परिचालक कालूराम को मामूली चोट आईं। सलावा, दादरी, सकौती, उधर सरधना-अटेरना गंगनहर पुल से दौराला की ओर वाहनों का डायवर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें