फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने कार में मारी टक्कर, एक शिक्षक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर ने कार में मारी टक्कर, एक शिक्षक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर मंगलवार सुबह कैंटर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच शिक्षकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को मेरठ स्थित अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बागपत के छपरौली स्थित श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य नीरज तोमर ने बताया कि शिक्षक राकेश सिंह (45) मूलरूप से सहारनपुर के निवासी थे। वे इस समय परिवार के साथ रोहटा रोड मेेरठ स्थित गोल्ड कोस्ट में रह रहे थे। राकेश सिंह के साथ शिक्षक प्रमोद कुमार(42), सुनील कुमार(44) निवासी कंकरखेड़ा, नीरज पत्नी राजकुमार(45) और प्रीति पत्नी विकास(43) प्रतिदिन कार में सवार होकर कॉलेज आते थे। मंगलवार को ड्यूटी आते समय मेरठ-बड़ौत मार्ग स्थित रोहटा गांव के निकट दहिया धर्म कांटे के पास कैंटर ने शिक्षकों की कार में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे शिक्षकों को बाहर निकाला। हादसे में शिक्षक राकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें