फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंटोमेंट ए की टीम 36 रन से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में बुधवार को कैंट बोर्ड स्टाफ की कैंटोमेंट ए और कैंटोमेंट बी टीम के बीच मैच हुआ। इसमें कैंटोमेंट ए ने 36 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

कैंटोमेंट टीम ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसमें कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन ने 41 रन व अकरम ने 52 रनों का योगदान किदया। गेंदबाजी में कैंटोमेंट बोर्ड बी की तरफ से मास्टर व जग्गा ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंटोमेंट बोर्ड बी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। इसमें डॉ. असीम ने 44 रन व बालियान ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में कैंटोमेंट बोर्ड ए की तरफ से अभिषेक व अंसार ने 2-2 विकेट लिए। कोच दीपक सिद्धू ने बताया की मैन ऑफ द मैच सीईओ जाकिर हुसैन को दिया गया। इस मौके पर हनी काजला, कोच तनकीब अख्तर, मुख्य अधिशासी अधिकारी कैंट बोर्ड हर्षिता, जयपालसिंह तोमर, पीयूष गौतम, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें