मेरठ। बृहस्पतिवार सुबह हरियाणा निवासी जीतू हेप्लर गगन के साथ हरियाणा से कैंटर में सामान लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। मेरठ- दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा के पास घना कोहरा होने के कारण कैंटर सड़क किनारे लगी रेलिंग में जा घुसा। कैंटर रेलिंग से टकराने की आवाज सुनकर टोल लाइन में खडे़ वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। टोलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कैंटर चालक और परिचालक को कैंटर से बाहर निकाला।