फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक ने दो छात्राओं को कुलचा, एक की मौत एक घायल

Tue, 24 Oct 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे पर सकौती फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रही दो छात्राओं को कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक छात्रा के शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इस बीच कई थानाें की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एनएचआई पर  अधूरा निर्माण छोड़ने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


 दौराला थाना क्षेत्र के गांव रुहासा निवासी 20 वर्षीय सोनिया पुत्री जयपाल सोमवार सुबह सकौती टांडा गांव निवासी अपनी सहपाठी छात्रा अंजली पुत्री राजू के साथ सिवाया स्थित भगवती कॉलेज में जा रही थी। दोनों ही छात्राऐं बीएड़ कर रही है। सकौती फ्लाईओवर के पास वे सड़क क्रास कर रहीं थी। इस बीच खतौली से आते वाहन को देख वे डिवाइडर पर रुक गई। इस बीच खतौली की तरफ से आते कैंटर के चालक ने डिवाइडर के पास से गाड़ी निकाली। इस बीच गाड़ी का पिछला हिस्सा दोनों छात्राओं को तेजी से लगा। और दोनों छात्राऐं गिर गई। हादसे में सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंजली गंभीर रुप से घायल हो गई। 

घटना के बाद आरोपी कैंटर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इस बीच लावड़ चौकी इंचार्ज विकास चौहान ने उसे लावड़ रोड पर दबोच लिया। घटना की सूचना पर पहुंचे दौराला एसओ धर्मेंद्र कुमार और ग्रामीणों ने घायल छात्रा को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे को देख गुस्साऐं ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतक छात्रा के शव को डिवाइडर पर रखकर दोनों तरफ हाईवे जाम कर दिया गया। इस बीच दोनों तरफ लंबी कतारें लग गई। जाम लगाने व हंगामा करने की सूचना पर कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम समेत कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस फोर्स ने कई बार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी कैंटर चालक को उनके पास लाया जाए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि एनएचआई द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्य पूरे किये जाएं। जिसके कारण हादसे होते है। उन्हें तुरंत पूरा कराया जाये। मामले की जानकारी पर सीओ ट्रैफिक संतोष कुमार भी मौके पर पहुंच गये। और ग्रामीणों को अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने का अश्वासन दिया। पुलिस ने लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत किया। साथ ही हाईवे को सुचारु किया गया। पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल छात्रा अंजलि की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर किया। छात्रा के परिजनों ने दौराला थाने में खतौली निवासी शमशेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

परिवार में मचा कोहराम 
मृतक छात्रा सोनिया के पिता जयपाल मजदूरी कर परिवार का पोषण करते है। घटना की सूचना जब उनकी पत्नी रेखा, तीन अन्य बेटी प्रीती, शिवानी, दिपांति और बेटे सोनू व मोनू को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया। सोनिया पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करके अपने पिता का हाथ बंटाना चाहती थी। सोनिया की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास 
हादसे की सूचना पर सकौती और रुहासा के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। इस बीच ग्रामीणोें ने हंगामा करते हुए जाम खुलवाया। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस की ग्रामीणों से तीखी नोंकझोंक  भी हुई। वहीं, वाहन चालकों की भी ग्रामीणों से बहस हुई। कुछ ग्रामीणों ने हंगामा बढ़ता देख तोड़फोड़ का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें