एनएच 34 पर सैनी गांव के पास कंटेनर में पीछे से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कैंटर मौके पर खड़ा हुआ
- फोटो भी
गंगानगर। एनएच 34 पर सैनी गांव के पास रविवार सुबह एक कंटेनर से कैंटर टकरा गया। घटना में कैंटर चालक के पैर टूट गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खतौली से 25 वर्षीय सरिक कैंटर में सरिया लेकर बिजनौर जा रहा था। सैनी पुल के पास आगे चल रहे कंटेनर चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे कैंटर पीछे से टकरा गया। टक्कर से सारिक कैंटर में फंस गया। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया। जिसे मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। घटना में कंटेनर चालक मौके से भाग गया।