रोहटा। गांव रसूलपुर जाहिद में शहीदों की याद में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च। संवाद
रोहटा। गांव रसूलपुर जाहिद में सोमवार देर शाम युवाओं ने शहीदों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। युवाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। युवाओं ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु का बलिदान देश के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के विचार और आदर्श सदैव जीवित रहते हैं और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हैं। बॉबी हुड्डा ने कहा कि इतिहास उन लोगों को याद रखता है, जिन्होंने समाज और देश के लिए संघर्ष किया। युवाओं को शहीदों के आदर्शों पर चलकर देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए। कैंडल मार्च में हर्ष, सौरव, टुल्लू, सूरज, मोंटी, पंकज, आर्यन, अभिषेक, दीक्षित, तुषार और अनमोल मौजूद रहे।