सीएचसी में मॉडल टीकाकरण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन करते पालिका चेयरमैन। (मवाना)
मवाना। जोहन शो इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने किया। चेयरमैन ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने क्षेत्र में इस अभियान को शुरू करते हुए अधिकतर किशोरियों को इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डाॅ. अरुण कुमार ने कहा कि मेरठ में करीब 10 हजार वैक्सीन आ चुकी हैं, जबकि मेरठ में अनुमानित 41000 का लक्ष्य रखा गया है। यह वैक्सीन अत्यंत प्रभावी है और बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं। सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बेटियों को यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं। इस मौके पर डॉ अनिल शर्मा, डॉ पराग सिंह, देवेंद्र कुमार आदि रहे।