फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशे से दूर करने के लिए चलाएंगे अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सोसाइटी ऑफ ग्रीन वर्ड फॉर सस्टेनेबल एनवायरमेंट के तत्वावधान में युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। बैठक बुधवार को अक्षरधाम कॉलोनी में आयोजित की गई और अगले माह चलाए जाने वाले अभियान को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रो. आरएस सेंगर ने बताया कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के लिए सोसाइटी की ओर से अगले माह देशव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जिलों, कस्बों और गांव में जाकर संगोष्ठी व नुक्कड़ सभा की जाएगी। नशा रोकने के लिए कॉलेज में जाकर समिति के पदाधिकारी जागरूकता का कार्यक्रम चलाएंगे और छात्र-छात्राओं को इससे बचने के उपाय भी सुझाएंगे। बैठक में डॉ. एचएस भदोरिया, कार्तिकेय, डॉ. अमित कुमार, डॉ. दिव्यांशु, मनोज, डॉ. आलोक, डॉ. किशानु, सरिता, सोनिया, डॉ. राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें