मेरठ। बेटियां फाउंडेशन ने बुधवार को ईस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज, शास्त्रीनगर में डिब्बा हटाओ, स्वच्छता लाओ अभियान के तहत कॉलेज में चार कमोड व शॉवर लगाए गए। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। देहरादून से फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष गीता सिंह ने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य सृष्टि सजाओ, बेटियां बचाओ रहा। मेरठ से फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष राधिका अत्री ने कहा कि वे फाउंडेशन से बेटियों को मासिक धर्म के बारे में, स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करते हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नीना गुप्ता, वाइस एडवाइजर रितु अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।