फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद से बोल रहा हूं, अकाउंट नंबर दे दीजिए..., भाजपा नेता को ठगने की कोशिश, खाकी और खादी निशाने पर

Sat, 10 Nov 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के मोबाइल पर गुरुवार शाम 4 बजे कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह पार्लियामेंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बोल रहा है। जहां से आपको सैलरी मिलती है। अपने अकाउंट का नंबर बताएं और एटीएम पर लिखे पिन नंबर बता दीजिए।
विज्ञापन


सांसद से नंबर नहीं बताए और सवाल पूछे। जिस पर उसने फोन काट दिया। इस पर सांसद के प्रतिनिधि हर्ष गोयल ने मेडिकल थाने में ठगी के प्रयास का आरोप लगाकर केस कराया है।

एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि कॉलर ने खुद का नाम राहुल शर्मा बताया था। उसने स्वयं को पार्लियामेंट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया। उससे 4 मिनट 55 सेकेंड बात हुई। जांच में पता चला कि कॉलर की आईडी नूर मलिक निवासी कोलकाता के नाम से है। लोकेशन बिहार के देवगढ़ की बताई गई है। सांसद से अकाउंट नंबर और एटीएम की जानकारी लेने के लिए कॉलर ने 4:21 और 4:22 पर मिस कॉल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने अपनी तरफ से कॉल की गई। कॉलर से पूछा कि कौन हो। उसने पार्लियामेंट से बताया और बोला कि आपकी सैलरी हमारे बैंक से आती है। सभी सांसदों से उनके अकाउंट की जानकारी ली गई है, आप भी बता दें। सांसद ने कॉलर से जानकारी लेनी शुरू की तो उसने हड़बड़ाकर फोन काट दिया। फिर कॉल नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट को लगाया है। यह ठगी करने वाले लोग हैं। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा कर देगी। 

खाकी और खादी भी टारगेट पर 
साइबर एक्सपर्ट उमेश कुमार ने बताया कि बिहार से कॉल आती हैं। इनके जरिए कई पुलिसकर्मियों से अकाउंट नंबर लेकर ठगी हो चुकी है। कई नेताओं की शिकायत भी साइबर सेल में आ चुकी हैं। साइबर क्रिमनल के टारगेट पर खाकी व खादी हैं। कई पुलिस वालों के रुपये अकाउंट से ट्रांसफर हुए हैं। उनको साइबर एक्सपर्ट ने वापस भी कराए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें