फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल निदेशालय की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय ईदगाह में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव के निर्देशन में एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया। उन्हें प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से खेलों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इन योजना के माध्यम से बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बच्चे खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने खेलों में पदक लाने पर मिलने वाली नौकरी, धनराशि आदि के बारे में भी बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें