मवाना। नहरवाई काॅलोनी में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की ओर से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और अपने जीवन को पवित्र बनाने के लिए तुलसी पूजन दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जो स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का प्रतीक है। वक्ताओं ने सनातन धर्म के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन की प्रदेश सचिव प्रीति धामा, प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश धामा, जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ, गौरव, राजेश देवी, सीमा धामा और मिथुन आदि उपस्थित रहे।