मेरठ। उप्र रोडवेज कर्मचारी कर्मचारी संघ के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश भर के कर्मचारी जुटेंगे। शनिवार से सरदार पटेल कृषि विवि मोदीपुरम सभागार में यह अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी नेता तैयारियों में जुटे रहे। कर्मचारी नेता भारत भूषण ने बताया कि यह 20वां अधिवेशन किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार शाम से ही दूसरे जनपदों से कर्मचारी पहुंचने शुरू हो गए। अधिवेशन में 27 और 28 दिसंबर को कई सत्र होंगे। अधिवेशन में काफी संख्या में कर्मचारी पहुंचेंगे। संगठन की ओर से सभी तैयारी कर ली गई है। संवाद