फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

विज्ञापन
सपा पीडीए की गोष्ठी में संबोधित करते पूर्व विधायक योगेश वर्मा। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। मेरठ रोड पर स्थित लालाजी फार्म हाउस में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए दलित विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता पूर्व मैनेजर जिला सहकारी बैंक प्रहलाद सिंह जाटव व संचालन अजय सागर ने किया। कार्यक्रम आयोजक पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने पीडीए दलित विचार गोष्ठी में आगामी विधानसभा चुनाव का आह्वान किया।
विज्ञापन

पीडीए का मतलब पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक है। हमें सबसे पहले अपनी वोट की सुरक्षा करनी है, हमारी वोट कोई कटवा न पाए इसका ध्यान रखें। बहुत जल्द हस्तिनापुर में दलित सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मुस्लिमों दलितों पर लगातार झूठे मुकदमे दर्ज कराकर जेल भेजने का काम कर रही है। देश और प्रदेश की जनता ने यह फैसला किया है कि सत्ता के गलियारे से भाजपा का सूपड़ा साफ कर उन्हें वापस लौटा देगी। गोष्ठी में भोला चौधरी, रोहित प्रधान, अजय सागर, बाबुराम, भोपाल, नेपाल सिंह, राजन वर्मा, संजीव सैनी, रूप सिंह आदि उपस्थित रहे।

सपा पीडीए की गोष्ठी में संबोधित करते पूर्व विधायक योगेश वर्मा। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें