फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
खरखौदा में भगवान परशुराम जयंती पर चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए (स्वयं)
विज्ञापन
खरखौदा। ब्राह्मण महासभा प्रबंध समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। ब्राह्मण महासभा प्रबंध समिति के संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित धनीराम शर्मा के आवास पर परशुराम जयंती मनाई गई। कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित चंदगीराम शर्मा ने परशुराम जयंती पर समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि हमें भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। समाज जब तक उनके आदर्शों पर नहीं चलेगा तब तक देश में रामराज नहीं आ सकता। इस मौके पर पंडित राहुल शर्मा, शिवम शर्मा, विष्णु दत्त गौड़, नरेश शर्मा, विनय त्यागी, राजेश्वर खासपुर व कपिल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें