फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल व्रत रखने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहयोग सामाजिक संस्था ने सावन पूर्णिमा पर किया सुंदरकांड का पाठ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सहयोग सामाजिक संस्था द्वारा ब्रह्मपुरी में सावन पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 74वें सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।
श्रद्धालुओं से रविवार को मोबाइल व्रत रखते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर समेत सोशल मीडिया से दूर रहने और परिवार के साथ सुंदरकांड पाठ करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ शिवांगी एवं शिखर जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था संरक्षक डॉ. प्रेम कुमार शर्मा ने रक्षाबंधन की प्राचीन परंपराओं की जानकारी दी। अध्यक्ष दिनेश शांडिल्य एडवोकेट ने रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं पर प्रकाश डाला। अनिल सिंघल ने इसे नारियल पूर्णिमा के रूप में मनाए जाने की जानकारी दी। डॉ. शुभम शांडिल्य ने सस्वर सुंदरकांड पाठ कराया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विपिन जैन एवं रश्मि जैन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें