फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान

Sat, 24 Oct 2026 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भूनी में दीपावली मिलन समारोह में भाजपा नेताओं ने किया चुनावी मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी गांव में शनिवार को भाजपा नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन चौधरी मनिंदर पाल सिंह की ओर से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने आपसी तालमेल बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने पार्टी के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता कुंवरपाल सिंह ने की, जबकि संचालन चेयरमैन लोकेन्द्र कुमार ने किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना, मदनपाल छबड़िया, अनिल दबथुवा, रमेश पूनिया, प्रदीप प्रधान और रामकुमार त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें