मवाना। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कृषक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा साइकिल रैली निकालकर नगरवासियों को राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। 73 यूपी बटालियन एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के निर्देशन व लेफ्टिनेंट चंद्रप्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित रैली को प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों को होते हुए विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।