फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स ने प्रशिक्षण में दिखाया कौशल, लगाए सटीक निशाने

Sun, 24 Aug 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में 71 बटालियन द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स के
विज्ञापन
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में 71 बटालियन द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैंप के तीसरे दिन कैडेट्स के शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया गया। ड्रिल अभ्यास कराया गया। गर्ल्स कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स को सैन्य जीवन से जुड़ी सभी गतिविधियों में पारंगत बनाने के उद्देश्य से हथियार चलाने का प्रशिक्षण और फायरिंग का विशेष आयोजन किया गया। द्रोण पब्लिक स्कूल में फायरिंग रेंज का उद्घाटन हुआ, कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज चौधरी ने फायरिंग की तकनीकों को समझाते हुए कहा कि कैडेट्स को जीवन में भी एक निशाना तय करने और उसे साधने की प्रेरणा दी।गर्ल्स कैडेट्स को आत्मरक्षा के महत्व की ओर जागरूक करते हुए कहा कि वेपन ट्रेनिंग से न केवल सुरक्षा की भावना मजबूत होती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कैडेट्स को बेहतर फायरर बनने हेतु सटीक अभ्यास और हथियारों के रखरखाव से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रथम ऑफिसर सुंदर सिंह ने कैडेट्स को प्रसिद्ध सैन्य नेतृत्व से संबंधित प्रेरक जानकारी दी। इस दौरान फायरिंग प्रशिक्षण नायब सूबेदार पदम बहादुर, हवलदार रंजीत सिंह, जीसीआई श्रुति सिंह, आयुषी त्यागी, प्रबंधक संजय त्यागी, दीपक यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें